Quantcast
Channel: Newstracklive.com | must-news
Viewing all articles
Browse latest Browse all 14250

Womans Day पर स्पेशल शायरियांWomans Day पर स्पेशल शायरियां

$
0
0

1. नारी दिवस बस एक दिवस,
क्यों नारी के नाम मनाना है.
हर दिन हर पल नारी उत्तम,
मानो , यह न्या ज़माना है.
महिला दिवस की बधाई.

 

2. जिसने बस त्याग ही त्याग किए,
जो बस दूसरों के लिए जिए.
फिर क्यों उसको धिक्कार दो,
उसे जीने का अधिकार दो.
महिला दिवस की शुभकामनाएं.

 

3. क्यों त्याग करे नारी केवल,
क्यों नर दिखलाए झूठा बल.
नारी जो जिद्द पर आ जाए,
अबला से चण्डी बन जाए.
उस पर न करो कोई अत्याचार,
तो सुखी रहेगा घर-परिवार.
महिला दिवस की हार्दिक बधाई.

 

4. मुस्कुराकर, दर्द भूलकर,
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी.
हर पग को रोशन करने वाली,
वो शक्ति है एक नारी.
महिला दिवस की शुभकामनाएं.

 

5. नर सम अधिकारिणी है नारी,
वो भी जीने की अधिकारी.
कुछ उसके भी अपने सपने,
क्यों रौंदें उन्हें उसके अपने.
Happy Womens डे.

 

6. नारी सीता नारी काली,
नारी ही प्रेम करने वाली.
नारी कोमल नारी कठोर,
नारी बिन नर का कहां छोर.
Happy Womens डे.

 

7. नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही है शोभा घर की.
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें.
महिला दिवस की हार्दिक बधाई.

 

8. आंचल में ममता लिए हुए,
नैनों से आंसु पिए हुए.
सौंप दे जो पूरा जीवन,
फिर क्यों आहत हो उसका मन.
महिला दिवस की हार्दिक बधाई.


9. बेटी-बहु कभी माँ बनकर,
सबके ही सुख-दुख को सहकर.
अपने सब फर्ज़ निभाती है,
तभी तो नारी कहलाती है.
Happy Womens डे.

बेटियां जहाज चला रही है, मेडल ला रही है- पीएम

देश का पहला बिजली कार्यालय जहाँ महिलाए संभालेंगी सारी कमान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम का बेटियों को सलाम


Viewing all articles
Browse latest Browse all 14250

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>