
कहते हैं कि एक महिला तभी पूर्ण होती है, जब वह मां बनती है। गर्भावस्था के नौ महीने किसी भी महिला के जीवन के सबसे खूबसूरत पल होते हैं, लेकिन कुछ महिलाएं यह अनुभव नहीं पा सकती हैं। ऐसी महिलाओं में फीमेल इंफर्टिलिटी होती है। हालांकि यह कोई रोग नहीं है, बल्कि ऐसी कई वजहें हैं, जिसके कारण महिलाओं का मां बनना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर इन लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए और इसका इलाज कराया जाए, तो इस समस्या से निजात भी पाई जा सकती है।
अनियमित पीरियड्स— अगर किसी महिला के पीरियड्स नियमित तौर पर नहीं आ रहे हैं या इस दौरान उन्हें बहुत दर्द होता है, तो इससे बांझपन का खतरा बढ़ जाता है। अगर ऐसा है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
गर्भाशय से खून निकलना— पीरियड्स के अलावा कभी-कभी गर्भाशय में हल्का-हल्का खून निकलना भी बांझपन का कारण हो सकता है। इस तरह की ब्लीडिंग को फाइब्रॉएड्स कहते हैं। इस परेशानी से पीड़ित महिलाएं गर्भ धारण कर भी लें लेकिन इस ट्यूमर की वजह से मिसकैरेज का खतरा रहता है।
सेक्स के दौरान दर्द होना— अगर किसी महिला को सेक्स के दौरान तेज दर्द होता है, तो इसे नकारें न बल्कि तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इससे बांझपन हो सकता है।
डिप्रेशन— अगर आप डिप्रेशन की शिकार हैं, तो भी आपको बांझपन का खतरा हो सकता है। इसके अलावा अगर नींद नहीं आ रही है, तो भी फीमेल इंफर्टिलिटी का खतरा हो सकता है।
क्या आप भी करते हैं मॉर्निंग सेक्स?
शराब पीकर अश्लील हरकत करने पर उतारू हुई महिला टीचर
वैज्ञानिक बना रहे हैं 'सेक्सी प्लांट', जो खास करेगा काम