Quantcast
Channel: Newstracklive.com | must-news
Viewing all articles
Browse latest Browse all 14250

अजगर ने महिला को निगला तो पेट काटकर निकालना पड़ा शवअजगर ने महिला को निगला तो पेट काटकर निकालना पड़ा शव

$
0
0

इंडोनेशिया में एक अजीबो-गरीब खबर सुनने को मिल रही है, इस खबर के अनुसार 7 मीटर लम्बे अजगर ने एक महिला को निगल लिया और फिर लोगों ने अजगर का पेट काटकर उस महिला को बाहर निकाला. घटना शुक्रवार को हुई है जहाँ पर महिला सब्जी के एक बगीचे में काम कर रही थी. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभाला.

बता दें, शुक्रवार को गांववासियों द्वारा सात मीटर लंबे अजगर का पेट काटने पर 54 वर्षीय वा तिबा का शव मिला. स्थानीय पुलिस प्रमुख हमका ने बताया कि मुना द्वीप के पेरस्यिापन लावेला गांव में फूले हुए अजगर को देखकर लोगों को शक हुआ कि इसी सांप ने महिला को निगला है और वह अजगर को मार कर बगीचे से बाहर ले आए. इंडोनेशिया और फिलीपीन में छह मीटर तक के लम्बे अजगर पाए जाना बहुत ही आम बात है. 

लोगों को एक भीमकाय अजगर दिखाई दिया जिसका पेट काफी फुला हुआ दिखाई दे रहा था तो लोगों को शक हुआ. इसके बाद ही लोगों ने अजगर को मारकर उसका पेट काटा जिसके बाद सभी होश उड़. महिला मृत अवस्था में अजगर के पेट में पाई गई थी. इस घटना के बाद आसपास के लोग काफी सहमे हुए है जिसके बाद यहाँ पर लोगों ने अपने बच्चों को गार्डन में खेलने जाने से भी मना कर रखा है.

उल्लू ने की हत्या सजा काट रहा पति

बिकिनी पहनकर फोटो शेयर करने का अनोखा विरोध

सरेआम अपने पैर के बाल निकालने लगी ये महिला, वीडियो वायरल

 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 14250

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>