Quantcast
Channel: Newstracklive.com | must-news
Viewing all articles
Browse latest Browse all 14250

यहां से आई अक्षय के 'गोल्ड' की कहानीयहां से आई अक्षय के 'गोल्ड' की कहानी

$
0
0

आजकल अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' को लेकर सुर्खियां जारी हैं। यह ​फिल्म हॉकी में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने पर आधारित है और इस फिल्म को लेकर अभी से लोगों में क्रेज है। इसके पोस्टर और टीजर में  देशभक्ति का जज्बा दिखाई देता है, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। गोल्ड में अक्षय कुमार को हॉकी कोच तपन दास की भूमिका में दिखाया गया है। असल में अक्षय का यह किरदार भारतीय हॉकी के तात्कालिक खिलाड़ी किशन लाला से  प्रेरित है। किशन लाल वह​ खिलाड़ी हैं, जिनके सपने ने अंग्रेजों को भारतीय राष्ट्रगान में खड़ा होने के लिए मजबूर कर दिया था।

इंदौर से है गहरा नाता- किशनलाल का इंदौर से गहरा नाता है। उनका जन्म 2 फरवरी 1917 को महू में हुआ था। किशनलाल को बचपन से पोलो का शौक था, लेकिन 14 साल की उम्र में उन्होंने  हॉकी खेलना शुरू किया और फिर पूरी जिंदगी हॉकी को अपना साथी बना लिया। 

हॉकी से प्यार- किशन लाल ने 16 साल की उम्र में महू हीरोज, महू ग्रीन वॉल्स टूर्नामेंट खेले और 1937 में 20 साल की उम्र में उन्होंने भागवत क्लब हॉकी टीम में खेला।  इसके बाद वह पीछे नहीं मुड़े। 1947 में किशन लाला हॉकी टीम के कप्तान ध्यान चंद के सेकेंड इन कमांड के दौर पर भारतीय हॉकी टीम में चयनित हुए। उन्होंने पूर्वी एशिया के टूर पर भारतीय हॉकी टीम के लिए खेला। 1948 में किशन लाल को भारतीय हॉकी टीम का कप्तान चुना गया और इसी साल लंदन ओलंपिक में  भारत ने स्वतंत्र भारत का अपना पहला स्वर्ण पदक  जीता। किशन लाल को हॉकी टीम में सब 'दादा' कहकर बुलाते थे। 

 नवाजे गए इन सम्मानों से- भारत के राष्ट्रीय खेल में किशन लाल के योगदान को नहीं भूला जा सकता। उन्हें उनके योगदान के लिए 1966 में पद्मश्री से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त उन्हें कई अन्य सम्मान भी मिले, जो हॉकी में उनके योगदान को याद दिलाते हैं। 23 जून 1980 को हॉकी का यह सितारा हमें छोड़कर चला गया। 

GoldTrailer : नजर आई एक कोच की तपस्या

देश के पहले गोल्ड के लिए अक्षय कुमार की मेहनत जारी

Gold का नया पोस्टर ज़ारी, इस दिन आएगा ट्रेलर

 

 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 14250

Latest Images

Trending Articles



Latest Images

<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>