Quantcast
Channel: Newstracklive.com | must-news
Viewing all articles
Browse latest Browse all 14250

मिस यूनिवर्स में पहली बार हिस्सा लेगीं ट्रांसजेंडरमिस यूनिवर्स में पहली बार हिस्सा लेगीं ट्रांसजेंडर

$
0
0

ट्रांसजेंडर को लेकर अब लोगों का नजरिया बदल रहा है। लोग अब उन्हें  सार्वजनिक  तौर पर स्वीकार करने लगे हैं। आज के समय में ट्रांसजेंडर्स कई जगह अपना परचम लहरा रहे हैं। अब ये मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी नजर आएंगे। खबरों के अनुसार, इस साल एक ट्रांसजेंडर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का हिस्सा बनेगी। यह पहली बार होगा, जब कोई ट्रांसजेंडर इस प्रतियोगिता में शामिल  होगी। 

खबरों के मुताबिक स्पेन की मॉडल एंजला पोंस मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में स्पेन का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने मिस स्पेन का खिताब जीत लिया है। स्पेन के सेविले में मिस स्पेन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें पोंस ने 22 सुंदरियों को हराते हुए खिताब अपने नाम किया। अब वह इस साल के  अंत में फिलिपींस में हाने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अपना परचम लहराएंगी। एंजला पोंस ने यह उपलब्धि पाने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,  मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में स्पेन का प्रतिनिधित्व करने का मेरा सबसे बड़ा सपना पूरा होगा। मेरा उद्देश्य केवल ट्रांसजेंडरों के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए समानता का भाव कायम करना है। 

एंजला ने बताया कि तीन साल की उम्र में उन्हें लगा कि वह एक लड़की हैं। एंजला अभी 24  साल की हैं। उन्होंने आर्टस और सोशलॉजी में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय यूनिवर्सिटी आॅफ सिडनी से पब्लिसिंग में मास्टर्स कर रही हैं। बता दें कि 2012 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में ट्रांसजेंडर्स के भाग लेने को अनुमति मिली थी, जबकि अभी भी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में यह भाग नहीं ले सकती हैं। 

सिंगर रिहाना की वजह से बदल गई इस 'काली परी' की ज़िंदगी

'अश्‍लीलता' पर इस भोजपुरी अभिनेता का बड़ा बयान

अब 'मवाली' बन गया भोजपुरी सिनेमा का यह मशहूर सिंगर

 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 14250

Latest Images

Trending Articles



Latest Images

<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>