
आज विश्व जनसंख्या दिवस है। इस समय पूरे दुनिया की आबादी 7.6 बिलियन है और भारत की आबादी भी 1.25 अरब है। ऐसा कहा जाता है कि अगर दुनिया की आबादी इसी तरह बढ़ती रही, तो वह दिन दूर नहीं, जब धरती पर रहने को जगह नहीं होगी और लोग पानी के लिए भी एक—दूसरे से लड़—मरेंगे। कहा भी जा रहा है कि तीसरा विश्वयुद्ध पानी के लिए होगा। यानी आबादी इतनी बढ़ जाएगी कि जलस्रोत कम हो जाएंगे और लोगों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिलेगा, तो फिर घर, रोटी और कपड़े की बात की क्या की जाए। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि दुनिया की आबााद नियंत्रित रहे, तो शारीरिक संबंध बनाते समय थोड़ी सी सावधानी और कुछ तरीके काम आ सकते हैं।
कंडोम का करें प्रयोग— यौन रोगों से बचने के लिए तो कंडोम अहम साधन है ही, बढ़ती आबादी पर रोक लगाने का भी अहम संसाधन है। अगर नियमित तौर पर कंडोम का इस्तेमाल किया जाए, तो देश की आबादी बढ़ने से रोकी जा सकती है। बस जरूरत है थोड़ी समझदारी की।
बर्थ कंट्रोल फिल— सेक्स से पहले अगर महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल का इस्तेमाल करती हैं, तो वे अनचाहे गर्भ से बच सकती हैं। अगर आप भी बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना चाहती हैं, तो उससे पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें और उनकी सलाह के आधार पर ही यह दवाइयां लें।
बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन या आईयूडी— अनचाहे गर्भ से बचने के लिए और आबादी को नियंत्रित करने के लिए इसका भी इस्तेमाल किया जाता है। बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन तीन महीने में एक बार लगवाया जाता है, इससे अनचाहे गर्भ नहीं ठहरेगा। वहीं आईयूडी को एक बार लगवाने पर 3 से 4 साल के लिए आप फ्री हो जाते हैं। लेकिन याद रखें कि अगर आप इनका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।
डिलीवरी के बाद सेक्स के लिए यह समय रहेगा सबसे सुरक्षित
इन गलतियों से आप कर देते हैं सेक्स का मज़ा ख़राब
सेक्स के पहले ये खास तैयारियां करती हैं लड़कियां