
बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मां या दादी इस दुनिया से सोमवार रात रुख्सत हो गई। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रीता भादुड़ी की। रीता भादुड़ी को किडनी की समस्या के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह कई दिनों से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं और हर दूसरे—तीसरे दिन उन्हें डायलिसिस कराना पड़ता था। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रीता भादुड़ी के निधन की खबर वरिष्ठ एक्टर शिशिर शर्मा ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी।
रीता भादुड़ी ने अपने करियर की शुरुआत 1968 में आई फिल्म 'तेरी तलाश में' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की। इनमें जूली, अनुरोध, सावन को आने दो, राजा, बेटा, विरासत, घर हो तो ऐसा, आई मिलन की रात आदि शामिल हैं। उन्हें 1995 में आई फिल्म 'राजा' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इस समय वह स्टार भारत पर आने वाले शो 'निमकी मुखिया' में बब्बू जी की दादी का किरदार निभा रही थीं। यहां हम आपको रीता भादुड़ी की ऐसी तस्वीरों से रूबरू कराएंगे, जो आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी...
बता दें कि रीता 62 साल की थीं, लेकिन इस उम्र में भी वह अपने काम के प्रति कर्तव्यनिष्ठ थीं। तबियत खराब होने के बावजूद वह रोज निमकी मुखिया की शूटिंग पर जाती थीं और अपना सीन शूट करती थीं।
ये भी पढ़ें—
जया बच्चन की बहन के निधन से शोक में सोशल मीडिया!
नहीं रहीं 'निमकी मुखिया' की दादी