Quantcast
Channel: Newstracklive.com | must-news
Viewing all articles
Browse latest Browse all 14250

आख़िर रविवार को ही क्यों मनाई जाती है छुट्टी?आख़िर रविवार को ही क्यों मनाई जाती है छुट्टी?

$
0
0

सन-डे यानी छुट्टी का दिन। मौज-मस्ती का दिन। आराम का दिन। इस दिन दुनियाभर में कोई भी इंसान काम करना पसंद नहीं करता। पर क्या आपने कभी सोचा है कि आख़िर रविवार को ही छुट्टी क्यों मनाई जाती है? क्या इसके पीछे कोई विशेष कारण है कि दुनिया के ज्यादातर देशों में इसी दिन छुट्टी मनाई जाती है और इस दिन स्कूल, कॉलेज, कार्यालय व अन्य संस्थान बंद रहते हैं!

हिंदी कैलेंडर के अनुसार रविवार से सप्ताह की शुरुआत मानी जाती है। वहीं इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार रविवार सप्ताह का अंतिम दिन होता है। हिंदी पंचांग के अनुसार रविवार सूर्य का दिन है और इस दिन सूर्य सहित सभी देवी-देवताओं की आराधना का विधान है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि रविवार सप्ताह का प्रथम दिन होता है और इस दिन पूजादि करने से पूरे सप्ताह मन शांत रहता है, सभी कार्य बिना किसी परेशानी के सफल हो जाते हैं।

इस दिन सभी लोगों से धार्मिक कार्य आदि करने के उद्देश्य से ही रविवार को अवकाश घोषित किया गया। ताकि व्यक्ति के दिमाग़ पर कार्य का दबाव न रहे। वहीं इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार सन-डे सप्ताह का अंतिम दिन होता है। पूरे सप्ताह के कार्य करने के बाद वीकएंड में शरीर और दिमाग को आराम देने के उद्देश्य से रविवार को ऑफ रखा जाता है ताकि व्यक्ति से काम का प्रैशर हट जाए और फिर से रिफ्रैश होकर नए सप्ताह में नई ऊर्जा के साथ कार्य कर सके। इसी उद्देश्य की वजह से दुनियाभर में रविवार को अवकाश रखा जाता है। यह भी हो सकता है कि अंग्रेजी राज से ही भारत में रविवार की छुट्टी का चलन शुरू हुआ हो।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 14250

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>